बिहारशरीफ, सितम्बर 26 -- एशिया हॉकी कप : बेहतरीन सेवा देने वाले 180 स्वास्थ्यकर्मी हुए सम्मानित सिविल सर्जन ने कहा कर्तव्यनिष्ठा से कोई समस्या नहीं आई फोटो : सदर सम्मान : सदर अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करते डीपीएम श्याम कुमार निर्मल। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राजगीर में 29 से सात सितम्बर तक हुए एशिया हॉकी कप के सफल आयोजन में उत्कृष्ट काम करने वाले 180 स्वास्थ्यकर्मियों को शुक्रवार को सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार और डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके कार्यों की सराहना की। कहा पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमें स्वास्थ्य संबंधी किसी भी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। सभी ने मिलकर एक टीम की तरह काम किया और अपनी तत्परता व निष्ठा का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। ड...