औरंगाबाद, अगस्त 21 -- मेंस हॉकी हीरो एशिया कप-2025 की ट्रॉफी गौरव यात्रा बुधवार को औरंगाबाद पहुंची। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम श्रीकांत शास्त्री द्वारा ट्रॉफी का स्वागत किया गया। ट्रॉफी के साथ आए विशिष्ट दल तथा जिले के खिलाड़ियों ने हॉकी स्टिक से बॉल पास कर खेल भावना और टीम भावना का परिचय दिया। बताया गया कि खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में मेंस हॉकी हीरो एशिया कप-2025 का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक नालंदा के राजगीर में राज्य खेल अकादमी में किया जा रहा है। इस आयोजन में एशिया की प्रमुख टीमें भाग लेंगी। खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने एवं युवाओं को खेल की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा सभी 38 जिलों में ट्रॉफी गौरव यात्रा आयोजित की जा रही है। औरंगाबाद जिले में ट्रॉफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.