नई दिल्ली, अगस्त 21 -- एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान होंगे, वहीं लंबे समय बाद वापसी करने वाले शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है। गिल ने आखिरी T20I जनवरी 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। गिल भारत के मल्टी फॉर्मेट प्लेयर हैं, ऐसे में वह भारत की पिछली एशिया कप स्क्वॉड का भी हिस्सा रहे थे। एशिया कप का आखिरी एडिशन 2023 में वनडे फॉर्मेट में खेला गया था, जहां भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब उठाया था। एशिया कप का फॉर्मेट बदलने और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस को देखते हुए भारत के स्क्वॉड में कई बदलाव हुए हैं। आईए एक नजर एशिया कप 2023 और एशिया कप 2025 के भारतीय स्क्वॉड पर डालते हैं- यह भी पढ़ें- बत...