नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- पूर्व राष्ट्रीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण का मानना है कि अर्शदीप सिंह की लय हासिल करने और जसप्रीत बुमराह के बिना आराम किए लगातार खेलने की क्षमता भारत के एशिया कप अभियान के लिए काफी अहम होगा। अरुण ने कहा कि इंग्लैंड में अभ्यास सत्र में काफी गेंदबाजी करने के बावजूद अर्शदीप पिछले कुछ समय से प्रतिस्पर्धी मैचों में गेंदबाजी करने के मामले में पीछे हैं। उन्होंने हालांकि उत्तर क्षेत्र के लिए एक दलीप ट्रॉफी मैच खेला था। भारत बुधवार को यूएई के खिलाफ अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगा। अरुण ने 'पीटीआई' को दिये विशेष साक्षात्कार में कहा, ''हम सभी जानते हैं कि अर्शदीप क्या कर सकते हैं। उन्होंने इंग्लैंड में बहुत गेंदबाजी की होगी, लेकिन निश्चित रूप वह मैच अभ्यास के मामले में थोड़े पीछे है। आप चाहे अभ्यास सत्र में कितनी भी गेंदबाजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.