बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- दक्षिण कोरिया ने सबसे अधिक 5 बार जीता है खिताब भारत ने भी 3 बार हासिल की है खिताबी सफलता बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एशिया कप पुरुष हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत वर्ष 1982 में पाकिस्तान के कराची में हुई थी। इसमें पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। अब तक एशिया कप के खेले गये 11 संस्करणों में भारत सबसे अधिक 8 बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम है। हालांकि, सबसे अधिक पांच बार दक्षिण कोरिया ने खिताब हासिल किया है। भारत और पाकिस्तान ने तीन-तीन बार चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया है। एशिया कप के शुरुआत संस्करणों की बात करें तो भारत और पाकिस्तान का दबदबा रहा है। पहले तीन संस्करणों में पाकिस्तान विजेता तो भारत उपविजेता रहा था। बाद के सालों में कोरिया, जापान और मलेशिया की टीम एशिया में मजबूती के साथ उभरी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.