नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- इंटनरेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड विजेताओं की घोषणा कर दी। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आईसीसी के धाकड़ अवॉर्ड पर कब्जा जमाया है। वह पुरुष वर्ग में अगस्त महीने के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और वेस्टइंडीज के जेडन सील्स को पछाड़कर अवॉर्ड अपने नाम किया। सिराज को इंग्लैंड दौरे पर पांचवें और अंतिम टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिला है। उन्होंने मैच में कुल 9 विकेट लिए थे। उन्होंने पहली पारी में चार जबकि दूसरी पारी में पांच विकेट झटके। उनके दूसरी पारी में खतरनाक स्पैल के कारण भारत ने यादगार जीत दर्ज की थी और सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.