नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- भारत ने एकतरफा मुकाबले में कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदकर सोमवार को राजगीर में पूल तालिका में शीर्ष स्थान के साथ एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर चार चरण में प्रवेश किया। भारत ने मुकाबला शुरू होने से पहले ही सुपर चार का टिकट पक्का कर लिया था लेकिन टीम ने इस बड़ी जीत के बाद पूल ए में शीर्ष स्थान पक्का किया। भारत के लिए भारत के लिए अभिषेक (5वें, 8वें, 20वें और 59वें मिनट), सुखजीत सिंह (15वें, 32वें, 38वें), जुगराज सिंह (24वें, 31वें, 47वें) हैट्रिक गोल करने वालों में शामिल रहे जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह (26वें), अमित रोहिदास (29वें), राजिंदर सिंह (32वें), संजय सिंह (54वें), दिलप्रीत सिंह (55वें) ने गोल कर टीम की जीत की हैट्रिक पक्की की। भारत ने अपने पहले दो मैचों में चीन और जापान को हराया था। भारत के साथ चीन भी इस पूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.