रुद्रपुर, मई 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। 21 से 26 मई तक अम्मान जॉर्डन में आयोजित नौवीं एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप अंडर 21 के शो मिक्स्ड में कांस्य पदक जीतकर रुद्रपुर के क्षितिज सिंह वापस लौट आए हैं। उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीतना है। क्षितिज जू-जित्सु नेशनल चैंपियनशिप में भी दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीत चुके हैं। उन्हें 20वें एशियाड गेम्स नागोया आईची एवं सातवें एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए भारतीय टीम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। क्षितिज ने बताया कि अब उनका लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और अपने कोच ऋषिपाल भारती को दिया है। क्षितिज के पिता अपूर्व मनोहर सिंह भी राष्ट्रीय एथलीट रहे हैं। उनकी माता आराधना सिंह शिक्षिका हैं। के को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.