सहारनपुर, फरवरी 14 -- अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ अंकुर गोयल ने एशियन राइफल एवं पिस्तोल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 25 मीटर सेंटर फायर स्पर्धा की टीम इवेंट में स्वर्ण पदक और व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक हासिल कर भारत और सहारनपुर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के बाद सहारनपुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। परिवारजनों, स्थानीय निशानेबाज़ों और खेल प्रेमियों ने फूलमालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। खेल प्रेमियों का कहना है कि उनकी जीत से क्षेत्र के युवाओं को निशानेबाजी सहित अन्य खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.