देहरादून, फरवरी 24 -- 21 फरवरी को जापान के फुकुओका में आयोजित 18 वीं एशियन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री स्पर्धा में 35 अंकों के साथ कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि में उत्तराखंड की बेटी सोनिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्पोर्ट्स एक्सीलेंस उत्तराखंड की एथलीट सोनिया ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ओवरऑल पांचवां स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि वह भारतीय महिला धावकों में पहले स्थान पर रहीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उनका पहला बड़ा पदक है, जिससे उनके खेल करियर की सशक्त शुरुआत मानी जा रही है। हरिद्वार निवासी सोनिया वर्तमान में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में वरिष्ठ प्रशिक्षक लोकेश कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव केजेएस कलस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.