नई दिल्ली, अगस्त 6 -- सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ सांप के जहर मामले में अधीनस्थ अदालत में जारी कार्यवाही पर बुधवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति जे. बागची की पीठ ने मामले में यादव के खिलाफ आरोपपत्र और आपराधिक कार्यवाही को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता गौरव गुप्ता को नोटिस जारी किया। शीर्ष अदालत इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ यादव द्वारा दायर अपील पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी। आरोपपत्र में विदेशियों सहित अन्य लोगों द्वारा 'रेव पार्टी के दौरान नशे के रूप में सांप के जहर के सेवन का आरोप लगाया गया है। यादव को पिछले साल मार्च में नोएडा पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.