नई दिल्ली, जुलाई 22 -- टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जब 'लाफ्टर शेफ्स 2' के सेट पर पहुंचीं तो वहां मौजूद एल्विश यादव को नहीं पहचान सकीं। कुकिंग रियलिटी शो में दिव्यांका का एल्विश को नहीं पहचान पाना लोगों को रास नहीं आया और एल्विश यादव ने फैंस ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' फेम एक्ट्रेस ने फाइनली इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी और अपने जवाब से ट्रोल्स को चुप करा दिया है। दिव्यांका ने उन्हें ट्रोल करने वाले और उनसे तहजीब से बात करके वालों का शुक्रिया अदा किया है और बताया है कि कैसे दोनों ही सूरतों में उनका फायदा हुआ है।एल्विश की फैन आर्मी पर बोलीं दिव्यांका एल्विश यादव ने कहा, "मैं उन सच्चे एल्विश यादव फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिन्होंने मुझसे अच्छा बर्ताव किया। सच्चे फैंस से कहना चाहूंगी कि सबसे पहले अपने आइडल ...