नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता छत्तीसगढ़ सरकार मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि कोरोना महामारी के दौरान एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति और दवाओं के इस्तेमाल के खिलाफ कथित टिप्पणियों के आरोप में योग गुरु स्वामी रामदेव द्वारा कोविड महामारी के दौरान दर्ज किए मामले को बंद करने के लिए पुलिस ने संबंधित अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के खिलाफ कथित बयान देने को लेकर डॉक्टरों की संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की शाखाओं की शिकायत पर योग गुरु स्वामी रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जस्टिस एम एम सुंदरेश और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ के समक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पुलिस द्वारा रामदेव के खिलाफ दर्ज मामले को बंद करने के लिए क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने की जानकारी दी। मेहता ने पीठ से कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.