मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। शहर में होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े कई डॉक्टर्स ने पुराने छात्र होने के नाते राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, ऋषिकेश में 13 व 14 दिसंबर को आयोजित हुई एलुमिनाई मीट में भाग लिया। चिकित्सकों ने कॉलेज में अध्ययनरत होने के समय से जुड़ी यादों को एक दूसरे के साथ साझा किया। एलुमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.एसपी सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ.कुलदीप शर्मा, डॉ.आरके शर्मा, डॉ.राकेश गुप्ता, डॉ.सतीश, डॉ.कंचन, डॉ.अंशूमान गौड़, डॉ.पल्लवी कौशिक, डॉ.दिनेश चौहान, डॉ.प्रवेश अग्रवाल, डॉ.लाल बहादुर, डॉ.अशोक माहेश्वरी, डॉ.दिनेश वर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...