सिमडेगा, जनवरी 13 -- बानो, प्रतिनिधि। एलिस शैक्षणिक संस्थान में मंगलवार को लोहड़ी पर्व मनाया गया। मौके पर संस्थान के निदेशक विमल कुमार ने छात्राओं को लोहड़ी पर्व के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रमुख लोकपर्व है, जो खासतौर पर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। यह पर्व हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है और सर्दियों के अंत और फसल के नए चक्र की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होने बताया कि इस दिन सूर्य देव और अग्नि देव को फसल समर्पित कर उनका आभार व्यक्त किया जाता है। मौके पर सोनाली मर्की, सुनीत डांग, अमृता कुमारी,वाणी कुमारी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...