नोएडा, नवम्बर 28 -- यमुना पुश्ते पर बनाया जाना प्रस्तावित, नोएडा प्राधिकरण को तीन माह बाद भी सिंचाई विभाग से जवाब नहीं मिला नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते वाहनों के बोझ को कम करने के लिए यमुना पुश्ते पर एलिवेटेड रोड बनाया जाना प्रस्तावित है। इस पुश्ते को बनाने से पहले मंजूरी की प्रक्रिया काफी धमी गति से चल रही है। प्राधिकरण ने करीब तीन महीने पहले सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मांगा था, जो अब तक नहीं मिली है। यह एलिवेटेड रोड नोएडा के सेक्टर-94 से सेक्टर-150 तक बनना है। सेक्टर-150 के पास इस एलिवेटेड रोड को नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाना प्रस्तावित है। यह एलिवेटेड रोड करीब 29 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा। पुश्ता सिंचाई विभाग का हिस्सा है। ऐसे में यहां पर किसी भी तरह का निर्म...