फरीदाबाद, फरवरी 12 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। एलिवेटेड पुल निर्माण कार्य के चलते मुकेश कॉलोनी से पंजाबी धर्मशाला तक बनाई गई अस्थाई सड़क पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने से रात के समय हादसे का खतरा बढ़ गया है। मुख्य मार्ग से यातायात डायवर्ट किए जाने के बाद इस अस्थायी रोड पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया है, लेकिन रोशनी के अभाव में वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शाम होते ही पूरा रास्ता अंधेरे में डूब जाता है। सड़क कई स्थानों पर ऊबड़-खाबड़ है और किनारों पर कच्ची मिट्टी होने से दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब तक एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक इस मार्ग पर भारी ट्रैफिक रहेगा, ऐसे में प्रकाश व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।लोगों का आरोप है कि संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.