फरीदाबाद, फरवरी 19 -- फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित एलिम्को परिसर में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर लगाया गया। हुडको की सीएसआर पहल के तहत 71 चिन्हित लाभार्थियों को 45 लाख रुपये से अधिक के आधुनिक उपकरण दिए गए। कार्यक्रम में दोनों संस्थानों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। शिविर का आयोजन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) ने किया। मुख्य अतिथि हुडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एलिम्को के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार, हुडको के निदेशक (कॉर्पोरेट प्लानिंग) एम नागराज, जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के सचिव बिजेन्द्र सौरोत सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिकता है। उन्ह...