अलीगढ़, जनवरी 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएसए ग्राउंड पर बुधवार को खेले गए रोमांचक वनडे क्रिकेट मुकाबले में एमके एलिगेरियन क्रिकेट अकादमी ने अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल को 29 रनों से पराजित किया। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में जीत एमके एलिगेरियन के नाम रही। टॉस जीतकर अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिगेरियन ने 38.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 227 रन बनाए। टीम की ओर से तरुण बघेल ने शानदार 70 रनों की पारी खेली। नितराज हरियाणा ने 41 रन, साहिल खान ने 22 रन, विवेक यादव ने 19 रन, गगन यादव ने 14 रन और यशु बघेल ने 10 रनों का योगदान दिया। अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल की ओर से गेंदबाजी में उत्कृष्ट जादौन ने तीन विकेट झटके, जबकि सुमित और आदित्य ने दो-दो विकेट हासिल कि...