रामगढ़, अप्रैल 27 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। एला एंग्लाइज स्कूल भुरकुंडा के नर्सरी सेक्शन में शनिवार को हथेली चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ करते हुए स्कूल के प्राचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि बच्चों की कल्पनाशक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। इसे लेकर नन्हें-मुन्हे बहुत उत्साहित हैं। आगे प्रतियोगिता में नन्हें हाथों ने कोरे कागज पर रंगों का संसार उकेर कर अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया। अपने रंगो का संसार बना कर अपनी असीम प्रतिभा का परिचय देंगे। केजी की प्राचार्या अंजू पटेल ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बच्चे प्रतिभा के धनी होते हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से उनमें और निखार आता है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्कूल के सचिव गजाधर महतो प्रभाकर, जय किशोर प्रसाद, धर्मेश सोनी, कंचन सोनी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.