मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- सकरा। कटेसर के लोहारगामा रामजानकी स्टेडियम में चल रहे 26वें एलसीसी टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइल मैच गुरुवार को कुढ़नी और मुरौल के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुढ़नी की टीम ने 215 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें अमन ने शानदार 115 रन बनाया। जवाब में मुरौल की टीम 175 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार कुढ़नी ने 40 रनों से मैच जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। मैन ऑफ द मैच अमन को दिया गया। इस मौके पर संयोजक राम हिलस राय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.