लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग के एक शिक्षक पर कक्षा में छात्र को पीटने, फोन तोड़ने और बैग को बाहर फेंकने का आरोप लगाया गया है। जिसके मद्देनजर छात्र नेता जतिन शुक्ला की अगुवाई में दर्जनों छात्रों ने प्रशासनिक भवन का घेराव कर शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने मांग उठाई है कि शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। एलयू में हिन्दी विभाग के परास्नातक प्रथम वर्ष के छात्र शैलेंद्र कुमार ने शिक्षक सूरज बहादुर सिंह थापा के खिलाफ विभागाध्यक्ष से शिकायत की है। अपने शिकायती पत्र में छात्र ने शिक्षक पर अभद्र टिप्पणी, वामपंथी एजेंडे को गढने और क्लासरूम में सही उत्तर बताने पर बुरी तरह से पीटने, फोन तोड़ने और बैग को बाहर फेंकने का आरोप मढ़ा है। जिसके बाद छात्र नेता जतिन ने दर्जनों छात्रों के साथ जाकर प्रशासनिक भवन के बाहर ध...