नई दिल्ली, फरवरी 23 -- लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर स्थित लाल बारादरी का विवाद बढ़ गया है। रविवार दोपहर से जहां एनएसयूआई, समाजवादी छात्र सभा और मुस्लिम समुदाय से जुड़े विद्यार्थियों के एक गुट ने नमाज पढ़ी और इफ्तार किया, वहीं दूसरा गुट भी सोमवार को सामने आ गया। दूसरा गुट पहले से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के करीब पहुंच गया। इस दौरान छात्र नेता जतिन शुक्ला की अगुवाई में दर्जनों छात्रों ने जय भवानी, जय श्री राम के नारे लगाए। जिससे परिसर के अंदर माहौल तनावपूर्ण बन गया। इस माहौल से पहले कांग्रेस से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि विश्वविद्यालय प्रशासन कैंपस को नफरत की प्रयोगशाला न बनाए। उस जगह को बच्चों के लिए खोल दिया जाए। जबकि धरनारत छात्रों ने मांग उठाई कि कुलपति और कुलसचिव उनसे मिलकर मामले को स्पष्ट कर...