लखनऊ, मार्च 12 -- -महिलाओं से जुड़े कई तरह के शॉर्ट टर्म कोर्स भी शुरू किए जाएंगे लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं अब आगामी सत्र से अपने पाठ्यक्रम में महिलाओं से जुड़े विषयों को भी पढ़ सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन संस्थान में आगामी सत्र से लिंग संवेदीकरण व महिला विषयों पर पीजी डिप्लोमा शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही संस्थान महिलाओं से संबंधित कई तरह के शॉर्ट-टर्म कोर्स भी शुरू करने की तैयारी में हैं। महिला अध्ययन संस्थान की समन्वयक डॉ. मानिनी श्रीवास्तव ने बताया कि पीजी डिप्लोमा इन वुमन एंड जेंडर इश्यूज नामक कोर्स शुरू किया जाएगा। यह महिलाओं को मूल विषयों की ओर ध्यान आकर्षित करवाएगा। इसके तहत विद्यार्थी कोर्स में महिला संबंधी विषयों को न सिर्फ पढ़ेंगे बल्कि व्यावहारिक रूप में इसका समाधान भी तलाशेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.