लखनऊ, जून 20 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में बड़े स्तर पर 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का आयोजन किया जाएगा। वन अर्थ, वन हेल्थ थीम पर मनाए जाने वाले योग दिवस में 53,400 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस संबंध में कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने गुरुवार को प्रशासनिक भवन स्थित मंथन कक्ष में तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि योग आधारित एक लघु वीडियो उपयुक्त पृष्ठभूमि संगीत के साथ तैयार करें। जिसे विश्वविद्यालय के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा करें। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योग दिवस के पोस्टर को ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन प्रसारित किया जाए। कुलपति के अनुसार, एलयू के मुख्य परिसर और संबद्ध कॉलेजों में 53,400 से ज्यादा शिक्षक,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.