लखनऊ, नवम्बर 26 -- साइबर जालसाजों ने एलयू के असिस्टेंट प्रो. अशोक कुमार समेत पांच के खातों से साइबर जालसाजों ने 7.50 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ितों की तहरीर पर हसनगंज, पीजीआई, कृष्णानगर, गोमतीनगर और विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। असिस्टेंट प्रो. अशोक कुमार डालीगंज गोकरन नाथ रोड पर रहते हैं। उन्होंने जागृति विहार स्थित अपने मकान को किराए पर देने के लिए ओएलएक्स पर पोस्ट डाली थी। इसके बाद सात नवंबर को एक व्यक्ति ने फोन किया। खुद को बैंक अधिकारी बताकर मकान किराए पर लेने के लिए कहा। आधार कार्ड और परिचयपत्र व्हाट्सएप पर भेजा। खाता नबंर मांगा। छह माह का किराए एडवांस में देने की बात कही। इसके बाद एक लिंक भेजा और खाते से 1.37 लाख रुपये खाते से उड़ा दिए। वृंदावन कॉलोनी सेक्टर पांच में रहने वाली सुषमा कनौजिया के खाते से जालसाजों ने पांच ब...