लखनऊ, जून 13 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में बीटेक की छात्रा आकांक्षा सिंह का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। आकांक्षा अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय में बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 2024 बैच की छात्रा हैं। प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि आकांक्षा का भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट पद पर चयन शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत हुआ है। जिसके तहत वह इलेक्ट्रिकल अफसर के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। उन्हें लगभग 13 लाख वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति मिली है। कुलपति प्रो. आलोक राय और डीन प्रो. एके सिंह ने शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...