जमशेदपुर, नवम्बर 13 -- एलबीएसएम कॉलेज जमशेपुर में झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती (25 वर्ष) के उपलक्ष्य में आज भाषण, वाद-विवाद, निबंध लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में झारखंड के विकास, उपलब्धियों और चुनौतियों के प्रति जागरूकता लाना तथा राज्य के भविष्य निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संवाद को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा के अध्यक्षीय उद्बोधन से हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि "झारखंड स्थापना के बाद राज्य ने विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, लेकिन चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं। हमारे विद्यार्थी मेहनत और लगन से न केवल अपना बल्कि अपने परिवार, समाज और राज्य का भी नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि महाविद्यालय ने विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.