जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- लाल बहादुर शास्त्री मेमेरियल (एलबीएसएम) कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 11 अप्रैल से शुरू होगी। दो दिवसीय संगोष्ठी में नेपाल, सिंगापुर, यूएसए एवं भारत के विभिन्न प्रांतों के शिक्षाविद् हिस्सा लेंगे। यह जानकारी प्राचार्य एवं संगोष्ठी के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार झा ने दी। उन्होंने बताया कि टोकन रिसर्च डवलपमेंट बेंगलुरू के सहयोग से कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभाव और चुनौतियां विषय आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी में कुल 205 शिक्षकों और शोधार्थियों ने निबंधन कराया है। इसमें 185 प्रतिनिधियों के शोध पत्र को स्मारिका में शामिल किया गया है। संगोष्ठी का उद्घाटन कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता करेंगी, जबकि कुलसचिव डॉ. परशुराम सियाल विशिष्ट अतिथि होंगे। 11 अप्रैल को उद्घाटन के अलावा 4 तकनीकी सत्र, 12 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.