लखीसराय, सितम्बर 20 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड संख्या 12 स्थित नया टोला में शुक्रवार को एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने से चाट विक्रेता के बुरी तरह झुलसने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए नया बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित की पहचान नया टोला निवासी स्व रामचंद्र प्रसाद गुप्ता के 52 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार गुप्ता के रूप में हुई। पीड़ित के कमर के ऊपर पूरा शरीर का अगला हिस्सा पेट, सीना सहित मुंह झुलस गया है। जानकारी के अनुसार चितरंजन रोड महादेव टॉकीज मोड़ के निकट ठेला पर चार्ट की दुकान लगाने वाला पीड़ित घर में सिंघाड़ा बना रहा था। इसी दौरान लीकेज सिलेंडर में आग लगने से हादसे का शिकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.