नई दिल्ली, मार्च 12 -- Bharti Airtel Share: टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के शेयर आज बुधवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर में शुरुआती कारोबार में ही 3% चढ़कर 1717.25 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक बड़ी डील है। दरअसल, बीते दिन मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद एयरटेल ने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ डील की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि उसने भारत में अपने ग्राहकों को स्टारलिंक की हाई स्पीड वाली इंटरनेट सेवाएं देने के लिए अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की उपग्रह कंपनी स्पेसएक्स के साथ साझेदारी की है।क्या है डिटेल एयरटेल ने बयान में कहा कि यह समझौता स्पेसएक्स को भारत में स्टारलिंक की उपग्रह संचार-आधारित सेवाओं को बेचने के लिए मंजूरी हासिल करने के अधीन है।बयान के मुताबिक, यह समझौता एयरटेल और स्पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.