नई दिल्ली, मार्च 29 -- सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X बिक गया है। एलन मस्क ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने 33 बिलियन डॉलर के ऑल-स्टॉक ट्रांजैक्शन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का अधिग्रहण कर लिया है। मस्क ने X पोस्ट में लिखा, 'xAI ने ऑल-स्टॉक ट्रांजैक्शन में X का अधिग्रहण किया है। इस कॉम्बिनेशन में xAI की वैल्यू 80 बिलियन डॉलर और X की वैल्यू 33 बिलियन डॉलर है। डील में 12 बिलियन डॉलर का ऋण शामिल है, जिससे एक्स का ओवरऑल वैल्यूएशन 45 बिलियन डॉलर हो जाता है। दो साल पहले अपनी स्थापना के बाद से xAI तेजी से दुनिया के टॉप AI लैब्स में से एक बन गया है, जो जबर्दस्त स्पीड और लेवल पर मॉडल और डेटा सेंटर बना रहा है।'आपस में जुड़ा है xAI और X का भविष्य मस्क ने आगे कहा, 'xAI और X का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। आज हम आधिकारिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.