नई दिल्ली, जून 6 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के बीच रिश्तों में दरार पड़ चुकी है। कभी एक-दूसरे की जमकर तारीफ करने वाले ट्रंप और मस्क अब खुलकर सोशल मीडिया पर हमलावर हैं। ट्रंप ने एक ताजा इंटरव्यू में मस्क को लेकर कहा है कि उनका दिमाग खराब हो गया है और उनसे बातचीत करने का मन नहीं हैं। शुक्रवार सुबह (अमेरिकी समयानुसार) दिए गए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मस्क उनसे बात करना चाहते हैं, लेकिन वह (ट्रंप) बातचीत के लिए तैयार नहीं हैं। एबीसी न्यूज को दिए टेलिफोनिक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप से जब मस्क के साथ शेड्यूल हुई एक बैठक को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, ''आपका मतलब है वह आदमी जिसका दिमाग खराब हो गया है?" उन्होंने कहा कि वह अभी उससे बात करने में विशेष रूप से इच्छुक नहीं हैं। ट्रंप औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.