कानपुर, दिसम्बर 8 -- एलेनहाउस पब्लिक स्कूल पनकी में दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न विषयों में क्रियाशील मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें विज्ञान, कंप्यूटर, सामाजिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और हिंदी शामिल थे। छात्रों ने तापीय विद्युत संयंत्र, अशुद्ध पानी का शुद्धिकरण, स्मार्ट फार्मिंग और मानव शरीर अंगों की कार्यशैली जैसे मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में अभिभावकों और छात्रों ने बड़ी संख्या में शिरकत की और रचनात्मक विचार लेकर गए। विद्यालय के निदेशक ज़फरुल अमीन और प्रधानाचार्या डॉ. हरप्रीत कौर ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.