लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ, संवाददाता। एलडीसीसी और ट्रंफ अकादमी ने अपने मुकाबले जीत कर 'ए' डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक हासिल किए। एलडीएसीसी ने आरईपीएल क्रूसेडर्स को छह विकेट और ट्रंफ अकादमी ने कूह स्पोर्ट्स को 16 रन से पराजित किया। स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में आरईपीएल क्रूसेडर्स ने 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 161 रन बनाए। शुभम चौबे ने 36 और अमोघ सिंह ने 27 रन बनाये। एलडीसीसी की ओर से जीशान अंसारी ने तीन और सूरज रावत ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में एलडीएसीसी ने 27.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हिमांशु असनोरा ने 58 और देशदीपक भारती ने 37 रन की पारी खेली। सेज ग्राउंड पर खेले लीग के दूसरे मुकाबले में ट्रंफ क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में सात विकेट खोकर 278 रन बनाए। अब्दुल काशिफ ने ...