लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि व सभापति को लेकर चर्चा की गई। एकल नामांकन होने के कारण नवनिर्वाचित प्रतिनिधि, सभापति को बधाई देते हुए सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करना जानती है। इसलिए पार्टी ने सभी जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं को ही मनोनीत किया गया है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि भूमि विकास बैंक लखीमपुर सदर से राम प्रसाद कटियार, निघासन से शशिकांत चतुर्वेदी, पलिया से शिवचरण, गोला से आत्माराम वर्मा, फूलबेहड़ से प्रेम सागर, धौरहरा से कृष्ण कुमार ने नामांकन किया। वहीं धौरहरा से कृष्ण कुमार मिश्रा, बेहजम से हरि शंकर श्रीवास्तव, मितौली से प्रदीप शुक्ला व मोहम्मदी से आलोक कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.