लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। ठेका और लिपिक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर एलडीए से रिटायर सुमायरा रब्बानी उर्फ परवीन ने अपने भांजे राहिल अली से 90 लाख रुपये ठग लिए। सुमायरा ने राहिल को फर्जी नियुक्तिपत्र भी थमा दिया। यह आरोप लगाते हुए राहिल ने अपनी मौसी सुमायरा और उनके बेटे के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक पीड़ित राहिल अमीनाबाद बारूदखाना निवासी है। राहिल ने तहरीर देकर बताया कि जेसी बोस मार्ग पर रहने वाली उनकी मौसी सुमायरा रब्बानी उर्फ परवीन एलडीए में नौकरी करती है। वह मार्च 2025 में रिटायर हुई थी। उनके बेटे अब्दुल्ला की लालबाग नाजा मार्केट में अरबाज ग्लोबल पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म है।...