लखनऊ, अप्रैल 4 -- गोमती नगर स्थित एलडीए मुख्यालय में शुक्रवार को एक तरफ विशेष रजिस्ट्री कैंप तो दूसरी तरफ मानचित्र समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 85 आवंटियों के पक्ष में संपत्ति की रजिस्ट्री की गई। 22 मानचित्र/शमन मानचित्र स्वीकृत किए गए। शनिवार को भी विशेष शिविर लगेगा, जिसमें रजिस्ट्री की कार्रवाई संपादित कराई जाएगी। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कैंप में कुल 85 आवंटियों की रजिस्ट्री की गई। इसमें विभिन्न अपार्टमेंट्स के फ्लैट्स, कानपुर रोड योजना, जानकीपुरम विस्तार, बसंतकुंत व प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की संपत्तियां शामिल हैं। मुख्य नगर नियोजक केके गौतम ने बताया कि शिविर में नजूल, अर्जन, सीलिंग, ट्रस्ट व लैंड यूज से संबंधित 07 एनओसी मौके पर ही निर्गत की गई। इसके अलावा 22 मानचित्र/शमन मानचित्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.