लखनऊ, फरवरी 5 -- एलडीए ने ध्वस्तीकरण के लिए चिह्नित सभी 83 अपार्टमेंट की नाप-जोख शुरू करा दी है। बुधवार को प्राधिकरण के अधिकारियों व इंजीनियरों की टीमें इसके लिए कई जगह पहुंचीं। कई जगह उनको विरोध का सामना भी करना पड़ा। एलडीए हाईकोर्ट के आदेश पर ये अवैध अपार्टमेंट गिराने जा रहा है। इसके लिए सभी को नोटिस दिए गए हैं। अब नाप-जोख हो रही है। जोन एक के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने विनयखण्ड, गोमतीनगर के दो अपार्टमेंट की नाप-जोख कराई। यहां भी कुछ लोगों ने विरोध किया। यहां कुल तीन बिल्डिंग को ध्वस्तीकरण के लिए चिह्नित किया गया था। एक को लोगों ने खुद ही तोड़ लिया है। दो को गिराया जाएगा। इसी तरह न्यू हैदराबाद के भी कई अपार्टमेंट की विरोध के बीच नाप-जोख हुई। इनमें शमनीय अपार्टमेंट का शमन होगा। जो हिस्सा अवैध होगा, उसे गिराया जाएगा। ओएसडी रविनन्दन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.