लखनऊ, मार्च 19 -- लेसा के अपट्रॉन उपकेंद्र के अंतर्गत एलडीए कॉलोनी में मंगलवार दोपहर को बिजली सप्लाई ठप हो गई। परेशान रोजेदारों ने उपकेंद्र पर फोन किया लेकिन कर्मचारियों ने सकारात्मक जवाब नहीं दिया, वहीं इंजीनियरों के मोबाइल व्यस्त थे। इससे परेशान लोग उपकेंद्र पहुंच गये। स्थानीय निवासी इमरान खान, अशफाक ने बताया कि बिजली न आने से पानी की किल्लत पैदा हो गई। फोन डिस्चार्ज होकर स्वीच ऑफ हो गये। इनवर्टर डिस्चार्ज होने की वजह से लोग परेशान रहें। सुबह 11.30 बजे एचटी लाइन में दिक्कत होने से शटडाउन लिया गया था, जिसके बाद करीब तीन बजे व्यवस्था बहाल हो सकी। उसके बाद 45 मिनट के बाद फिर बिजली चली गई और दो घंटें के बाद करीब छह बजे आई। इस दौरान लोग बिजली और पानी न आने से परेशान रहे लोगों ने 1912 पर कॉल करके इसकी सूचना दी। अधिकारियों को मुताबिक गर्मी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.