लोहरदगा, नवम्बर 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। पूरे देश से बाल विवाह समाप्त करने के उद्देश्य से भारत सरकार की 100 दिन की विशेष कार्ययोजना पर लोहरदगा की गैर सरकारी संस्था एलजीएसएस कार्य कर रह रही है। संस्थान ने लोहरदगा को साल भर के भीतर बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसमें स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों, उन धार्मिक स्थलों जहां विवाह संपन्न कराए जाते हैं, विवाह में सेवाएं देने वाले पेशेवर सेवा प्रदाताओं, और आखिर में पंचायतों व नगरपालिका वार्डों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि बच्चों के खिलाफ इस सदियों पुराने अपराध का अंत हो। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के 27 नवंबर को एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान ने स्कूलों, ग्रामीण समुदायों और अन्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम और पूरे जिले में जगह-जगह ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.