देहरादून, फरवरी 20 -- मसूरी। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत एलकेडी मोटर मार्ग के लिए रुपये 14.55 करोड़ की स्वीकृति पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत गुनियालगांव स्थित सामुदायिक भवन का शीघ्र ही जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। मसूरी के अंतर्गत देहरादून-किमाड़ी-लम्बीधार-कार्ट मेकेन्जी-कम्पनी गार्डन मोटर मार्ग एस0एच0-79 के किमी 1 से 24 सप्लाई, कैन्ट से लम्बीधार, बासागाढ़, मसूरी तक सिंगल लेन से इंटरमीडिएट लेन में परिवर्तन के लिए अतिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.