मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एल.एस. कॉलेज में बुधवार से पीजी सत्र 2024-26 में नव नामांकित छात्रों की कक्षा प्रारंभ हुई। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने सभी विभागों से 27 मार्च से 2 अप्रैल तक नव नामांकित छात्रों के लिए विभागीय स्तर पर इंडक्शन आयोजित करने की अपील करते हुए कहा कि नए छात्रों को महाविद्यालय के गौरवशाली अतीत, उपलब्ध सुविधाएं, वर्ग में उपस्थिति की अनिवार्यता और उनके पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी देना आवश्यक है। प्रो. राय ने सभी विभागों से सैद्धांतिक वर्गों और रिसर्च पर जोर देने की अपील करते हुए कहा कि स्नातकोत्तर स्तर पर छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि ज्ञान के व्यवहारिक अनुपयोग, किसी एक क्षेत्र में विशेषज्ञता और अनुसंधान पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। प्रो. राय ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.