शामली, फरवरी 12 -- विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर समर्थन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल जी ने विपक्षी दलों एवं पूर्व की सपा सरकार को घेरा। मोहित बेनीवाल जी ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर था। 100 डायल जैसी महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवा भी पूरी तरह अव्यवस्थित थी। मुसीबत में फंसे लोगों द्वारा बार-बार कॉल करने के बावजूद फोन तक नहीं उठाया जाता था। उस समय बनने वाली सड़कों में भी भारी भ्रष्टाचार होता था। भाजपा सरकार सरकार में प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है। आधारभूत संरचना मजबूत हो रही है और उत्तर प्रदेश देश के विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। मेरठ की क्रांतिकारी धरती पर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण इसका सशक्त उदाहरण है, जो प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देगा। पूर्ववर्ती सरकारो...