प्रयागराज, नवम्बर 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अतरसुइया थानाक्षेत्र की एलएलबी की एक छात्रा को ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये साइबर ठगी का मामला सामने आया है। छात्रा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। छात्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले मोबाइल पर लोन एप देखा, तो उस पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उसके मोबाइल पर बार-बार कॉल कर तरह-तरह के प्रलोभन दिया जाने लगा। शातिरों ने झांसे में लेकर छात्रा की फोटो मांगी और फिर कुछ रुपये बैंक खाते में डाल दिए। कुछ दिन बाद शातिर ब्लैकमेल कर रुपये नहीं देने पर फोटो को एआई से एडिट कर वायरल करने की धमकी देने लगे। छात्रा को ब्लैकमेल कर शातिरों ने उससे दो लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी उनकी डिमांड खत्म नहीं हुई तो परेशान छात्रा ने अतरसुइया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.