मिर्जापुर, जनवरी 20 -- मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान सोमवार को केंद्रीय सचल दल ने छह परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़कर रस्टीकेट कर दिया। ऊषा सिंह विधि महाविद्यालय बरेवा के तृतीय सेमेस्टर के तीन परीक्षार्थी, पुष्पा सिंह विधि महाविद्यालय बरेवा में दो और लक्ष्मण सिंह विधि महाविद्यालय शिवगढ़ पंडरी के एक परीक्षार्थी अनुचित सामग्री का उपयोग करते हुए पकड़े गए। केंद्रीय सचल दल के संयोजक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई परीक्षा नकलमुक्त कराने के लिए की गई। सचल दल के सदस्य डॉ. अमित कुमार सिंह और डॉ. विजय ज्योति ने निरीक्षण के दौरान नकलचियों को पकड़ा। तीनों महाविद्यालयों में पकड़े गए परीक्षार्थियों की रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भे...