प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 9 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैय्या) विश्वविद्यालय की स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न हुई। एमडीपीजी के केंद्राध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि दोनों पाली में 1346 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 92 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पीबीपीजी कॉलेज के केंद्राध्यक्ष प्रो. अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 1128 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 101 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। विद्यार्थियों ने दी प्री-बोर्ड परीक्षा यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षा शुक्रवार को सभी माध्यमिक विद्यालयों पर हुईं। पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्र...