हरिद्वार, फरवरी 12 -- जिला कोषाधिकारी ललित मोहन पांडेय ने उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् के वित्ताधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व यह दायित्व सतेंद्र प्रसाद डबराल के पास था। अतिरिक्त प्रभार संभालने के बाद संस्कृत संस्थानम् के सचिव प्रो. मनोज किशोर पंत ने पांडेय का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संस्थान के शोध अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र गुरुरानी, प्रशासनिक अधिकारी किशोरी लाल रतूडी, लीला रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संस्कृत संस्थानम् के सचिव प्रो. मनोज किशोर ने विश्वास जताया कि ललित मोहन पांडेय के अनुभव का लाभ संस्थानम् के वित्तीय कार्यों के सुचारु संचालन में मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.