मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएनटी कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान संविधान दिवस पर आयोजित क्विज, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं को सही मार्ग पर ले जाने के साथ उनमें सकारात्मक सोच और सामाजिक दायित्व की भावना उत्पन्न करती है। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विजेंद्र झा ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मंच संचालन एनएसएस पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने किया। डॉ. संध्या कुमारी व डॉ. अर्चना ने युवाओं ...