प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- ट्रेन की लोकेशन लेने के लिए यात्रियों को पूछताछ काउंटर का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। नई व्यवस्था में अब मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के आरक्षण काउंटर, पूछताछ काउंटर के पास लगी एलईडी स्क्रीन पर ट्रेन के आगमन-प्रस्थान का स्थान पता चलेगा। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि जंक्शन से होकर 12 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। दिल्ली और मुंबई की ट्रेन जंक्शन से बनकर चलती हैं। प्रतिदिन करीब पांच हजार यात्रियों का आवागमन बना रहता है। होली पर्व नजदीक होने के कारण यात्रियों की भीड़ जंक्शन पर रहेगी। टिकट के लिए यात्री पहले आरक्षण काउंटर के साथ सामान्य टिकट घर पर जाएंगे। एलईडी स्क्रीन सेटअप लगने से यात्रियों को टिकट लेने के साथ ट्रेन की लोकेशन मिल जाएगी। ट्रायल भी पूरा कर लिया गया है। इसके पहले पूछताछ काउंटर और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.